Labor Day: होली क्रॉस स्कूल लालखदान में श्रमिक दिवस पर ‘दीदी-भैया’ का सम्मान, उपहार भेंट कर जताया आभार

​श्रम की महत्ता को रेखांकित करते हुए विद्यालय परिवार ने मनाया गरिमामय उत्सव

​होली क्रॉस स्कूल, लालखदान, बिलासपुर में 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस अत्यंत गरिमामय ढंग से मनाया गया, (Labor Day) जिसमें विद्यार्थियों के अवकाश के बीच शिक्षकगण और स्टाफ ने विद्यालय के सहयोगी कर्मचारियों के समर्पण को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. क्लेरिटा डिमेलो ने श्रमिकों की निष्ठा और मेहनत को किसी भी संस्थान की मजबूती का आधार बताते हुए उनके योगदान की सराहना की और सभी ‘दीदी-भैया’ को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया

​श्रम की महत्ता को रेखांकित करते हुए विद्यालय परिवार ने मनाया गरिमामय उत्सव (Labor Day)

इस अवसर पर विद्यालय की मैनेजर सिस्टर लूसी सहित अन्य सिस्टर्स और शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की, जिससे पूरा वातावरण अपनत्व और सम्मान से भर गया। यह आयोजन श्रम के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ धन्यवाद ज्ञापन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई