Beef Smuggling: बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गौमांस की तस्करी करती दो महिलाएं गिरफ्तार

सूटकेस में भरा था 10 किलो से अधिक मांस, मुखबिर की सूचना पर तोरवा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर तोरवा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन के जरिए सूटकेस में गौमांस भरकर (Beef Smuggling) ला रही दो महिलाओं को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कोतवाली सीएसपी गगन कुमार के अनुसार, पुलिस को मुखबिरों और गौ-सेवकों से सटीक सूचना मिली थी कि रायपुर की ओर से आने वाली ट्रेन में दो महिलाएं अवैध रूप से गौमांस लेकर शहर पहुंच रही हैं, जिसके बाद स्टेशन पर घेराबंदी कर तालापारा निवासी दोनों संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया गया।

Beef Smuggling

मुखबिर की सूचना पर तोरवा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई (Beef Smuggling)

तलाशी के दौरान उनके सूटकेस से 10 किलो से अधिक गौमांस बरामद हुआ, जिसे आरोपियों ने अपना होना स्वीकार कर लिया है। इस घटना की खबर मिलते ही स्थानीय गौ-सेवकों और हिंदूवादी संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया और वे बड़ी संख्या में तोरवा थाने पहुंच गए। फिलहाल पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि राज्य में पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में गौमांस कहां से लाया जा रहा था और क्या इसके पीछे कोई बड़ा अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह सक्रिय है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई