Harassment by a woman: सत्यम चौक के स्पा सेंटर में युवती से प्रताड़ना, संचालिका और मैनेजर पुलिस हिरासत में

बिलासपुर शहर के सत्यम चौक स्थित आइवरी स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे काले कारनामों का भंडाफोड़ हुआ है। (Harassment by a woman) एक युवती की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने स्पा सेंटर की संचालिका पूजा ढकाल और मैनेजर नीरू तमंग को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों पर एक युवती को नौकरी का झांसा देकर उसे गलत कामों के लिए मजबूर करने का गंभीर आरोप है…..
नौकरी के नाम पर दलदल में धकेलने की कोशिश
वेतन का लालच देकर शुरू किया मानसिक उत्पीड़न पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे मासिक वेतन पर स्पा सेंटर में काम करने के लिए रखा गया था। लेकिन कुछ ही समय बाद संचालिका और मैनेजर का असली चेहरा सामने आ गया। पीड़िता का आरोप है कि उसकी इच्छा के विरुद्ध उसे अवैध गतिविधियों और अनैतिक कार्यों में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाने लगा….जब उसने इस बात का विरोध किया, तो उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और यह धमकी दी गई कि यदि उसने उनकी बात नहीं मानी तो उसे बदनाम कर दिया जाएगा और उसके परिवार को भारी नुकसान पहुँचाया जाएगा।
विरोध करने पर युवती को मिली थी परिवार सहित धमकी, (Harassment by a woman)
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, जांच जारी पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल दबिश देकर संचालिका पूजा ढकाल और मैनेजर नीरू तमंग को अपनी कस्टडी में ले लिया। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि क्या इस स्पा सेंटर में अन्य युवतियों को भी इसी तरह डरा-धमका कर रखा गया है। पुलिस ने साफ किया है कि अनैतिक व्यापार और डराने-धमकाने के मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों पर सख्त कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है…..





