रायपुर में मनोहर लाल खट्टर की प्रेस वार्ता, बजट 2026-27 को बताया ‘अवसरों का हाईवे’

रायपुर।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर रायपुर में प्रेस वार्ता कर बजट 2026-27 के प्रमुख पहलुओं और विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आम बजट 2026 देश के हर सेक्टर को नई दिशा देने वाला बजट है, जिसमें भारत की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब साफ दिखाई देता है।

खट्टर ने कहा कि महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाया है। यह बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दर्शाता है और सुधारों की यात्रा को मजबूत करते हुए विकसित भारत के लिए एक स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है।

उन्होंने कहा कि यह भविष्य को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट है, जिससे छोटे व्यापारियों, युवाओं और मध्यम वर्ग को बड़ा लाभ मिलेगा। यह बजट ‘विकसित भारत’ की गति को तेज करने वाला है और अपार अवसरों का राजमार्ग साबित होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करता है। 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर यह बजट देश की ऊंची उड़ान का आधार बनेगा। इस बजट से भारत की ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ को नई ऊर्जा और नई गति मिली है।

उन्होंने आगे कहा कि इस बजट से युवाओं की उड़ान के लिए आसमान खुल गया है। भारत न केवल तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा, बल्कि दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। बजट से भारत की वैश्विक स्थिति और भूमिका दोनों मजबूत होंगी।

खट्टर ने कहा कि यह बजट भरोसे पर आधारित गवर्नेंस और मानव-केंद्रित आर्थिक ढांचे को दर्शाता है। इसमें राजकोषीय घाटा कम करने, महंगाई को नियंत्रण में रखने और अधिक पूंजीगत खर्च के जरिए आर्थिक विकास को संतुलित रूप से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई रफ्तार देने के लिए बजट में महत्वाकांक्षी रोडमैप पेश किया गया है। साथ ही सनराइज सेक्टर्स और उभरती नई इंडस्ट्रीज को जिस स्तर पर समर्थन दिया गया है, वह अभूतपूर्व है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button