छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ चुनाव 2026: उपाध्यक्ष पद के लिए भरतलाल सोनी की मजबूत दावेदारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ निर्वाचन 2026 को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है। अध्यक्ष पद पर जहां सात उम्मीदवार मैदान में हैं, वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता भरतलाल सोनी ने अपनी प्रबल दावेदारी पेश की है।

अधिवक्ता भरतलाल सोनी अपने लंबे अनुभव, सक्रिय विधिक भूमिका और अधिवक्ता हितों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने संघ के मंच से अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और न्यायालय परिसर में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प दोहराया है।

गौरतलब है कि विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2025 का ‘बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल पुरस्कार’ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उन्हें प्रदान किया गया। यह सम्मान छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के हाथों राज्योत्सव समारोह में प्रदान किया गया।

भरतलाल सोनी पिछले 26 वर्षों से वकालत के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विधिक कार्यों के साथ-साथ समाज सेवा में भी निरंतर योगदान दे रहे हैं। अधिवक्ता हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें व्यापक समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के सदस्यों से 12 फरवरी 2026 को होने वाले मतदान में अपने बहुमूल्य मत और सहयोग से उपाध्यक्ष पद पर विजयी बनाने की अपील की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button