बिलासपुर में CRPF की भव्य बाइक रैली, हर घर तिरंगा अभियान को दिया बढ़ावा

बिलासपुर। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देने के लिए सीआरपीएफ बिलासपुर बटालियन ने सोमवार को एक शानदार बाइक रैली निकाली। रैली की शुरुआत भरनी स्थित सीआरपीएफ केंद्र से हुई। तिरंगे से सजी मोटरसाइकिलों पर सवार अधिकारी और जवान देशभक्ति के नारों के साथ निकले। रास्ते भर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “हर घर तिरंगा” के नारों से माहौल गूंजता रहा।

रैली भरनी, सकरी, उस्लापुर होते हुए नेहरू चौक तक पहुंची और फिर जैन इंटरनेशनल स्कूल सकरी में छात्रों से मिली। यहां जवानों ने तिरंगे का महत्व और राष्ट्रीय ध्वज को सही तरीके से फहराने के नियम बताए। साथ ही बच्चों और लोगों को तिरंगे व चॉकलेट भी वितरित किए।

कार्यक्रम में डीआईजी कैप्टन राजकुमार ने कहा कि स्वतंत्रता किसी भी देश का सबसे बड़ा वरदान है और इसके गौरव की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने सभी से अपने घर, कार्यालय और संस्थानों में तिरंगा फहराने की अपील की।

इस मौके पर कमांडेंट मनोज कुमार, डिप्टी कमांडेंट नीलकुमार भारद्वाज, शैलेन्द्र सिंह, सहायक कमांडेंट विवेकानंद प्रसाद समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, जवान और स्कूली बच्चे मौजूद रहे। रैली का समापन सीआरपीएफ केंद्र भरनी में हुआ।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई