Gambling at Hotel Mahavir: बिलासपुर के होटल महावीर में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 8 रंगे हाथ गिरफ्तार…
होटल मैनेजर भी बना आरोपी, कमरे में चल रहे दांव के साथ ₹1.44 लाख नकद बरामद..

बिलासपुर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित होटल महावीर में चल रहे बड़े जुआ फड़ का पर्दाफाश हुआ है। (Gambling at Hotel Mahavir) जानकारी के अनुसार, होटल के कमरा नंबर 215 में जुआ खेलने की पुख्ता सूचना मिलने पर की गई कार्रवाई में मौके से 8 लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान महेश सिंह, हीरालाल पाल, अक्की जायसवाल, छोटू सिंह, संदेश मसीह, अनिल कुमार वर्मा, आकाश भोई और विशाल छाबड़ा के रूप में हुई है, जिनमें से अधिकांश कस्तूरबा नगर के निवासी हैं।
कमरे में चल रहे दांव के साथ ₹1.44 लाख नकद बरामद.. (Gambling at Hotel Mahavir)
इस छापेमारी के दौरान इनके पास से कुल 1,44,000 रुपये की नगद राशि बरामद की गई है। मामले की गहराई से जांच करने पर यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि जुआ खेलने के लिए कमरा किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर बुक कराया गया था। इस पूरी गतिविधि की जानकारी होटल संचालक एस.के. सिन्हा को भी थी, जिसके चलते उसकी संलिप्तता पाए जाने पर उसे भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है……





