सोशल मीडिया में युवती ने संविधा निर्माता पर की टिप्पणी, भारतीय बौद्ध महासभा ने थाना पहुंचकर दी शिकायत

रायपुर। सोशल मीडिया पर भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। इसको लेकर शहर में आक्रोश का माहौल है। भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारी थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, इंस्टाग्राम पर एक युवती द्वारा कथित रूप से डॉ. अंबेडकर पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया गया, जो तेजी से वायरल हो गया। संगठन का कहना है कि इस वीडियो से समाज के विभिन्न वर्गों की भावनाएं आहत हुई हैं और इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा है।

भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि संबंधित युवती ने जानबूझकर इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की है, जो कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के पोस्ट समाज में तनाव और वैमनस्य फैलाने का काम करते हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

भिलाई की रहने वाली है युवती

शिकायत में युवती की पहचान भिलाई निवासी अनामिका उपाध्याय के रूप में बताई गई है। संगठन ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की जाए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न कर सके।

पुलिस अधिकारियों ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट की जांच के बाद कानूनी प्रावधानों के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी। इधर, इस मामले को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में नाराजगी देखी जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई