Horrific Accident: संबलपुर ओवरब्रिज पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, आग की चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत….
टक्कर के बाद ट्रक में लगी आग

संबलपुरी ओवरब्रिज पर आज एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। (Horrific Accident) जानकारी के अनुसार, सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस ओवरब्रिज पर एक ट्रक ने आगे चल रहे दूसरे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रक में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
संबलपुर ओवरब्रिज हादसा: , केबिन में फंसे ड्राइवर ने मौके पर ही तोड़ा दम (Horrific Accident)
ट्रक का चालक वाहन के केबिन के भीतर ही फंस गया और बाहर नहीं निकल सका, जिसके कारण आग में झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को बाहर निकालने की प्रक्रिया जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके…





