15 अप्रैल से बढ़ेगी भीषण गर्मी, कई शहरों में तापमान 42 डिग्री के पार जाने की संभावना

छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही 15 अप्रैल से प्रदेश के कई हिस्सों में हीट वेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और बीते 24 घंटों में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है। रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। अगले दो दिनों तक किसी प्रकार की बारिश की संभावना नहीं है, जिससे गर्मी और अधिक बढ़ेगी।

राजधानी रायपुर में भी आसमान साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई