Food Inspector Headquarters Attached: लगातार शिकायतों के बाद विवादित खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार मुख्यालय अटैच

Food Inspector Headquarters Attached: बिलासपुर कलेक्टर ने किया कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव

बिलासपुर जिले के विवादित खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार पर आखिरकार कार्रवाई की गई है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर के अनुमोदन पर आदेश जारी करते हुए उन्हें मुख्यालय अटैच कर दिया है। (Food Inspector Headquarters Attached) जिले के खाद्य निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है, जिसके तहत मंगेश कांत को मस्तूरी, पचपेड़ी व नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1 से 38 तक का दायित्व सौंपा गया है, वहीं सीनियर खाद्य निरीक्षक ललिता शर्मा को बिल्हा ब्लॉक और वर्षा सिंह को नगर निगम के वार्ड 38 से 70 तक की जिम्मेदारी दी गई है।

मस्तूरी-बिल्हा की जिम्मेदारी छिनी, जांच की तैयारी,Food Inspector Headquarters Attached

श्याम वस्त्रकार के खिलाफ मस्तूरी और बिल्हा क्षेत्र में लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिनमें अनियमितता, रिश्वतखोरी और दुकान अटैचमेंट में भ्रष्टाचार के आरोप शामिल थे। (Food Inspector Headquarters Attached) तखतपुर पदस्थापना के दौरान भी उन पर दुकानों को गलत तरीके से अटैच कर अपने लोगों को विक्रेता बनाने और उगाही के गंभीर आरोप लगे थे। गनियारी ग्राम पंचायत के पूर्व संचालक भीम सूर्यवंशी ने तो श्याम वस्त्रकार के खिलाफ ऑनलाइन रिश्वत लेने के साक्ष्य तक प्रस्तुत किए थे, जिसकी जांच एसडीएम तखतपुर को सौंपी गई थी,लेकिन तब कार्रवाई नहीं की गई और तत्कालीन खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया ने उन्हें मस्तूरी-बिल्हा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंप दी थी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button