Final Notice: ग्रैंड न्यूज के महीने भर पुराने खुलासे पर मुहर, शिक्षा के सौदागर’ का रसूख पड़ा फीका

CMD कॉलेज के संजय दुबे को निगम का आखिरी अल्टीमेटम

बिलासपुर के तथाकथित रसूखदारों को शायद लगता है कि नियमों की किताबें सिर्फ आम जनता के लिए लिखी गई हैं। (Final Notice) CMD कॉलेज के मालिक संजय दुबे की भी यही गलतफहमी थी, जिसे ग्रैंड न्यूज ने आज से ठीक एक महीने पहले बेनकाब किया था। हमने महीने भर पहले ही अपनी रिपोर्ट में बता दिया था कि शिक्षा की आड़ में गोलबाजार की तंग गलियों में कैसे नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

​महीने भर तक ‘प्रोटोकॉल’ और ‘रसूख’ के पीछे छिपे रहे इस मामले में आखिरकार निगम को झुकना ही पड़ा। जूना बिलासपुर के अमर नाथ जड़ी-बूटी गली में बिना किसी वैध अनुमति के सीना ताने खड़े इस अवैध निर्माण पर अब निगम ने ‘अंतिम नोटिस’ की मुहर लगा दी है।

WhatsApp Image 2026 02 05 at 10.22.20

कॉलेज में ‘अनुशासन’ और शहर में ‘अवैध’ निर्माण, 9 फरवरी तक का समय, वरना निगम चलाएगा बुलडोजर, (Final Notice)

जो संजय दुबे अपने कॉलेज के छात्रों को अनुशासन और नियम सिखाने का दावा करते हैं, वे खुद वार्ड क्रमांक 30 में बिना अनुमति पुरानी बिल्डिंग तोड़कर नया ‘अवैध किला’ बनाने में मशगूल थे। निगम ने उन्हें एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीसरी बार नोटिस थमाया है, क्योंकि पिछले दो नोटिसों को तो कॉलेज के मालिक साहब ने रद्दी के टुकड़े से ज्यादा कुछ नहीं समझा।​

अब निगम प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि 9 फरवरी तक दस्तावेज पेश नहीं हुए, तो नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 307(3) के तहत इस अवैध ढांचे को मलबे में तब्दील कर दिया जाएगा। ग्रैंड न्यूज की निडर पत्रकारिता का ही असर है कि आज रसूख की दीवारें दरक रही हैं और निगम के पास कार्रवाई के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। अब देखना होगा कि दूसरों का भविष्य बनाने वाले संजय दुबे अपने इस अवैध ढांचे के साम्राज्य का भविष्य कैसे बचाते हैं…….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button