Lodge A Complaint: मोपका के बावा तालाब में अवैध उत्खनन पर बवाल, विरोध करने पर पार्षद को दी जान से मारने की धमकी

खनिज माफियाओं के हौसले बुलंद

बिलासपुर के सरकंडा थाना अंतर्गत मोपका क्षेत्र में (Lodge A Complaint) सरकारी बावा तालाब पर खनिज माफियाओं द्वारा मशीनों के जरिए धड़ल्ले से किए जा रहे अवैध उत्खनन का मामला अब गरमा गया है। घटना उस वक्त की है जब सूचना मिलने पर स्थानीय पार्षद मोहन श्रीवास मौके पर पहुंचे और अवैध खुदाई को रुकवाने का प्रयास किया।

सरकारी तालाब की खुदाई रोकने पहुंचे पार्षद से बदसलूकी,सरकंडा पुलिस जांच में जुटी, (Lodge A Complaint)

पार्षद के विरोध से आक्रोशित होकर माफियाओं और उनके समर्थकों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और सरेआम गाली-गलौज करते हुए बदसलूकी की। हद तो तब हो गई जब दबंगों ने पार्षद को उनके कर्तव्य पालन के दौरान ही जान से मारने की धमकी दे डाली। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है। पार्षद मोहन श्रीवास की लिखित शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने कहा कि शिकायत मिली है मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी…..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button