Effigy Burning: नेहरू चौक पर बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, मीरा खान का पुतला दहन..

लव जिहाद के आरोपों पर बजरंग दल का बड़ा प्रदर्शन..

बिलासपुर के नेहरू चौक में आज उस वक्त माहौल गरमा गया, (Effigy Burning) जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मीरा खान नामक महिला का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मीरा खान द्वारा लगातार लव जिहाद जैसे मामलों को बढ़ावा देने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उनका कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से समाज में तनाव और अशांति फैल रही है।

लव जिहाद के आरोपों पर बजरंग दल का बड़ा प्रदर्शन (Effigy Burning)

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र पुलिस भी इस मामले में उसकी तलाश कर रही है।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है, ताकि समाज में गलत संदेश न जाए।प्रदर्शन के बाद बजरंग दल के सदस्यों ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।फिलहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और सभी की नजर अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button