विनय कुलकर्णी को उम्रकैद: डी.के. शिवकुमार बोले-‘BJP की साजिश का शिकार’

बेंगलुरु। कर्नाटक के चर्चित हत्या मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी को उम्रकैद की सजा मिलने के बाद सियासत तेज हो गई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे “साजिश” करार दिया है।

शिवकुमार ने कहा कि वे अदालत का सम्मान करते हैं, लेकिन कुलकर्णी को राजनीतिक रूप से निशाना बनाया गया है। उनका दावा है कि जब पुलिस केस बंद करने की तैयारी में थी, तब मामले को CBI को सौंप दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुलकर्णी उत्तरी कर्नाटक में मजबूत हो रहे थे, इसलिए उन्हें फंसाया गया।

दरअसल, बेंगलुरु की एक अदालत ने बीजेपी नेता योगेशगौड़ा गौडर की हत्या के मामले में कुलकर्णी समेत 15 लोगों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह मामला 2016 का है, जब धारवाड़ में गौडर की जिम के अंदर हत्या कर दी गई थी।

शिवकुमार ने कहा कि उन्हें कुलकर्णी पर भरोसा है और वे कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि कुलकर्णी के पास फैसले के खिलाफ अपील करने का पूरा अधिकार है और उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है।

वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा कि दोषियों को सजा मिलना न्याय की जीत है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button