महासमुंद की दिव्या रंगारी का भारतीय टीम में चयन

महासमुंद की बेटी दिव्या रंगारी ने पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। दिव्या का चयन भारतीय अंडर-16 महिला बास्केटबॉल टीम में हुआ है। यह टीम मलेशिया में होने वाले FIBA अंडर-16 वूमेंस एशिया कप 2025 में हिस्सा लेगी। यह प्रतियोगिता 13 से 19 सितंबर तक सेरेम्बन (मलेशिया) में आयोजित होगी।

भारतीय टीम के लिए चेन्नई में 10 अगस्त से 12 सितंबर तक राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शिविर के बाद 12 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ से अकेली दिव्या रंगारी को जगह मिली है। उनके चयन की खबर से महासमुंद सहित पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।

इससे पहले दिव्या ने मालदीव में आयोजित अंडर-16 एशिया कप SABA क्वालिफायर (12 से 15 जून 2025) में शानदार प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम ने इस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया था। दिव्या ने इस जीत में अहम योगदान दिया।

दिव्या रंगारी मिनी स्टेडियम महासमुंद में नियमित अभ्यास करती हैं। स्थानीय स्तर से शुरू हुई उनकी मेहनत ने अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचा दिया है। जिले के अन्य खिलाड़ी भी यहाँ रोजाना अभ्यास करते हैं और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं।

दिव्या की उपलब्धि से महासमुंद ही नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व महसूस हो रहा है।

 

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई