Dilapidated electric pole: बिलासपुर के वार्ड 56 में जर्जर बिजली खंभा दे रहा बड़े हादसे को दावत
कुंभकर्णी नींद में बिजली विभाग, मौखिक शिकायतों के बाद भी सुधार का इंतज़ार...

बिलासपुर मे सरकंडा के वार्ड क्रमांक 56, खान बस्ती में 40 वर्ष पुराना एक बिजली का खंभा बीच से पूरी तरह क्रैक हो चुका है, (Dilapidated electric pole) जो आए दिन आने वाले आंधी-तूफान और बारिश के बीच कभी भी गिरकर बड़ी जन-हानि या भीषण हादसे का सबब बन सकता है।
मौखिक शिकायतों के बाद भी सुधार का इंतज़ार, (Dilapidated electric pole)
स्थानीय निवासियों द्वारा कई बार मौखिक सूचना दिए जाने के बावजूद विभाग के अधिकारी और कर्मचारी केवल आश्वासन देकर लौट जाते हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। विभाग की यह उदासीनता और कुंभकर्णी नींद किसी बड़े अनिष्ट को निमंत्रण दे रही है, क्योंकि यदि समय रहते इस जर्जर खंभे को नहीं बदला गया, तो विभाग की ‘युद्ध स्तर’ वाली सक्रियता किसी की जान जाने के बाद ही नजर आएगी…..





