Uproar over Constable’s Death: बिलासपुर के श्रीराम केयर अस्पताल में आरक्षक की मौत पर बवाल,

​पथरी के ऑपरेशन के बाद आरक्षक सत्यकुमार पाटले ने तोड़ा दम, परिजनों ने अस्पताल में किया जमकर हंगामा...

बिलासपुर के श्रीराम केयर अस्पताल में इलाज के दौरान एक आरक्षक की मौत के बाद (Uproar over Constable’s Death) परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, सरकंडा थाने में पदस्थ आरक्षक सत्यकुमार पाटले को पथरी की समस्या के चलते बीते 28 तारीख को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप, (Uproar over Constable’s Death)

ऑपरेशन के बाद आरक्षक की स्थिति सामान्य बताई जा रही थी, लेकिन आज शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से आक्रोशित परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों की अनदेखानी और गलत इलाज के कारण आरक्षक की जान गई है। आरक्षक की मौत की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई और परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है….

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई