Death Of Humanity: सिम्स में शर्मनाक वसूली-पापा की लाश दे दो…कहते बिलख उठा बेटा….

Death Of Humanity: मौत के बाद भी नहीं मिली राहत-शव देने के लिए मांगे गए रुपये

बिलासपुर के सिम्स अस्पताल से इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। (Death Of Humanity) यहां मृतक के परिजनों से डेड बॉडी देने के बदले पैसे की मांग की गई। अस्पताल परिसर में खुलेआम हुई इस वसूली का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सिम्स में इंसानियत की मौत

कोटा ब्लॉक के ग्राम रिंगरीगा निवासी 64 वर्षीय गणेश सिंह सरटीया का 30 अक्टूबर को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद सिम्स में इलाज चल रहा था। छह दिन तक इलाज के बावजूद उनकी हालत नहीं सुधरी और 7 नवंबर को उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए शव को मरच्यूरी में ले गए, लेकिन वहां शुरू हो गया अमानवीय सौदा।

डेड बॉडी के नाम पर वसूली का वीडियो वायरल

परिजनों का आरोप है कि चौकी प्रभारी ढोला राम मरकाम ने पंचनामा के नाम पर ₹500 की मांग की, जबकि मरच्यूरी में काम करने वाले सफाईकर्मी सूरज मौर्या ने भी शव सौंपने के बदले ₹300 मांगे। (Death Of Humanity) गरीब परिवार के पास पैसे नहीं थे, तो मृतक का बेटा गांव में लोगों से उधार मांगता नजर आया। उसकी यही बेबसी किसी ने कैमरे में कैद कर ली, जो अब वायरल हो चुकी है।साहब, हमारे पास पैसे नहीं हैं…पापा की लाश दे दो…यह शब्द हर किसी का दिल पिघला रहा है।

शव देने के लिए मांगे गए रुपये,(Death Of Humanity) 

वीडियो सामने आने के बाद सिम्स प्रबंधन और पुलिस विभाग दोनों सवालों के घेरे में हैं। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि सिम्स में मुर्दों के नाम पर भी पैसों की वसूली होती है। अब देखना होगा कि इंसानियत की इस शर्मनाक हत्या पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। ऐसा लगता है कि बिलासपुर में मानवता की कीमत सिर्फ कुछ पैसे ही रह गई है?

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई