Corporation Action: अवैध निर्माण पर निगम का शिकंजा, 5 मंजिला भवन सील

अनुमति 2 मंजिल की, बना दी 5 मंजिला इमारत—निगम की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर में नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। (Corporation Action) शहर के श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित वैशाली नगर में नियमों को दरकिनार कर बनाए जा रहे एक निर्माणाधीन भवन को निगम की टीम ने सील कर दिया। जानकारी के मुताबिक, भवन निर्माण के लिए केवल दो मंजिल की अनुमति ली गई थी, लेकिन निर्माणकर्ता ने नियमों का उल्लंघन करते हुए पांच मंजिला इमारत खड़ी कर दी। इतना ही नहीं, निर्माण के दौरान निर्धारित मानकों का भी पालन नहीं किया गया और पूरे प्लॉट पर कब्जा कर निर्माण कर लिया गया, जबकि नियम के अनुसार कुछ हिस्सा खाली छोड़ना अनिवार्य होता है।

निगम की बड़ी कार्रवाई (Corporation Action)

मामले की शिकायत मिलने के बाद जोन कमिश्नर के नेतृत्व में निगम की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए भवन को सील कर दिया गया। निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले समय में भी ऐसे मामलों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल इस मामले में आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है।

“निगम द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना अनुमति या नियमों के विरुद्ध निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में भी अनुमति से अधिक निर्माण पाया गया, जिसके चलते भवन को सील किया गया है। आगे भी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button