Reel in Jail: मस्तूरी गोलीकांड के आरोपियों ने जेल के भीतर से सोशल मीडिया पर दिखाया टशन

जनपद उपाध्यक्ष पर फायरिंग करने वाले आरोपियों का रील वायरल..

बिलासपुर के मस्तूरी गोलीकांड के आरोपियों द्वारा केंद्रीय जेल के भीतर से सोशल मीडिया पर रील बनाकर (Reel in Jail) वायरल करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और सख्ती पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह पर पुरानी रंजिश और क्षेत्र में वर्चस्व कायम करने के इरादे से फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत और उसके साथी जेल की सलाखों के पीछे होने के बावजूद सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं।

केंद्रीय जेल बिलासपुर में सुरक्षा की खुली पोल,  (Reel in Jail)

आरोपियों ने फिल्मी गानों के साथ जेल परिसर के भीतर ही रील बनाई और उसे इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया, जिससे पुलिस और जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर उंगलियां उठने लगी हैं। गौरतलब है कि इस हाई-प्रोफाइल गोलीकांड में पुलिस ने कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था, लेकिन अब जेल के अंदर से इनके बेखौफ अंदाज और मोबाइल फोन के इस्तेमाल की खबरों ने कानून व्यवस्था को लेकर आम जनता के बीच गहरी चिंता पैदा कर दी है……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button