Conversion In Mopka: मोपका में कथित धर्मांतरण की सूचना पर संगठन के कार्यकर्ताओं का विरोध

Conversion In Mopka: पुलिस से कार्रवाई की मांग

बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में कथित धर्मांतरण के एक मामले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। (Conversion In Mopka) विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में कहा गया है कि मोपका के चिल्हाटी इलाके में एक घर को बिना अनुमति प्रार्थना स्थल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है और कुछ लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया गया।

चिल्हाटी क्षेत्र के एक मकान में प्रार्थना सभा विवाद

शिकायतकर्ता कन्हैया साहू ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि चिल्हाटी शनि मंदिर रोड स्थित एक मकान में पास्टर विष्णु कोसरिया, प्रतीक गोयल और अन्य व्यक्तियों द्वारा ईसाई प्रार्थना सभा कराई जा रही है। आरोप यह भी है कि इस दौरान हिंदू समुदाय के लोगों को बरगलाने एवं धार्मिक रूपांतरण के लिए प्रेरित करने की कोशिश की जा रही थी। सूचना पर शिकायतकर्ता अपने साथियों के साथ वहाँ पहुँचे, जहाँ उन्होंने प्रार्थना सभा होते हुए देखे जाने का दावा किया….

थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपा गया,Conversion In Mopka

हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस पूरे घटना को गैरकानूनी बताते हुए थाना प्रभारी सरकंडा को लिखित आवेदन दिया और विष्णु कोसरिया, प्रतीक गोयल तथा अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी…

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button