Commotion In The Court: –कथावाचक की गिरफ्तारी के बाद बिलासपुर जिला कोर्ट में हंगामा,

Commotion In The Court: बजरंग दल–पुलिस में झड़प

बिलासपुर जिला कोर्ट परिसर में आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सतनामी समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कथावाचक आशुतोष चैतन्य की गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता कोर्ट पहुँच गए। (Commotion In The Court) गिरफ्तार कथावाचक की पेशी के दौरान पुलिस और बजरंगी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला झड़प में बदल गया। मौके पर भारी सुरक्षा के बीच हालात को काबू किया गया….

सतनामी समाज के खिलाफ टिप्पणी मामले में गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, कथावाचक आशुतोष चैतन्य को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था, तभी पुलिस ने सुरक्षा कारणों से कोर्ट परिसर में मौजूद बजरंग दल कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश की। (Commotion In The Court) इसी को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हुई और कुछ ही देर में धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह “समाज विशेष के दबाव में” काम कर रही है और कथावाचक की गिरफ्तारी जल्दबाजी में की गई। तनाव बढ़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया…..

कोर्ट परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा, तनाव के बाद हालात सामान्य,Commotion In The Court

वही हिंदू संगठन के लोगों का कहना है कोर्ट परिसर में जिनके द्वारा शिकायत की गई थी वह भारी संख्या में किस लिए मौजूद थे क्या वह आचार्य को मारने की इरादे से वहां पर गए हुए थे इन सभी बातों को लेकर वहां पर विवाद की स्थिति बनी…. गौरतलब है कि आशुतोष चैतन्य को सतनामी समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद जिले में पहले भी विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं।

प्रशासन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अदालत परिसर में कड़ी निगरानी बनाए हुए है। इस घटना के चलते कुछ देर के लिए कोर्ट परिसर में हड़कंप की स्थिति बनी रही, हालांकि बाद में हालात नियंत्रण में आ गए। पुलिस मौके के वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है और झड़प में शामिल लोगों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी…..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button