रावण दहन आयोजन में विवाद, अरपंचल लोक मंच की परंपरा पर विराम

बिलासपुर। हर साल दशहरे पर साइंस कॉलेज मैदान में होने वाला रावण दहन इस बार विवादों में घिर गया है। पिछले पाँच सालों से अरपंचल लोक मंच यह आयोजन करता आ रहा था, लेकिन इस बार उन्हें अचानक आयोजन से बाहर कर दिया गया।

अरपंचल लोक मंच के अध्यक्ष सिधांशु मिश्रा ने बताया कि मंच के लोग पूरी तैयारी में लगे थे, तभी उन्हें पता चला कि आयोजन का अधिकार किसी ऐसे व्यक्ति को दे दिया गया है, जिसे इलाके के लोग नहीं जानते। इस फैसले से अरपंचल क्षेत्र के लोग नाराज़ हैं और मंच में भारी असंतोष है।

सिधांशु मिश्रा ने चेतावनी दी, “अगर अगली बार भी हमें यह परंपरा निभाने से रोका गया, तो मैं ‘अग्नि स्नान’ करूंगा।” उनका यह बयान प्रशासन पर भी सवाल खड़ा कर रहा है कि क्या यह फैसला किसी राजनीतिक दबाव में लिया गया।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन इस विवाद पर क्या जवाब देता है और क्या अगले साल अरपंचल लोक मंच को फिर से उसका हक़ मिल पाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button