Contaminated water: दूषित पानी और जल संकट से त्रस्त लोग पहुंचे कलेक्ट्रेट, मेयर के वार्ड में एक साल से परेशानी

कीड़े और बदबूदार पानी की शिकायत, अटल आवास के रहवासियों ने पीने के पानी की लगाई गुहार

नगर निगम की मेयर पूजा विधानी के वार्ड अंतर्गत बंधवापारा हेमूनगर अटल आवास के रहवासी शुक्रवार को पानी की समस्या (Contaminated water) को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले एक साल से वे दूषित और बदबूदार पानी की समस्या झेल रहे हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है महिलाओं ने बताया कि नल से आने वाले पानी में कीड़े निकल रहे हैं और पानी से तेज बदबू आती है। मजबूरी में वे उसी पानी को कपड़े से छानकर दैनिक उपयोग में ला रहे हैं।

अटल आवास के रहवासियों ने पीने के पानी की लगाई गुहार (Contaminated water)

उनका कहना है कि यह पानी पीने योग्य नहीं है, जिससे परिवार के स्वास्थ्य पर भी खतरा बना हुआ है। रहवासियों का कहना है. कि अटल आवास के बी-ब्लॉक 15 नंबर क्षेत्र में पानी की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां पीने के पानी के लिए कोई बोरिंग भी नहीं है। ऐसे में लोग दूसरे ब्लॉकों में पानी भरने जाते हैं, जहां विवाद की स्थिति बन जाती है।

आरोप है कि दूसरे ब्लॉक के लोग पानी भरने से रोकते हैं, नलों को कपड़े से बांध देते हैं और कई बार झगड़े की नौबत भी आ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने तोरवा जोन कार्यालय, नगर निगम और विकास भवन सहित कई जगह शिकायत की, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लगातार अनदेखी से परेशान होकर आखिरकार वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button