कांग्रेस की अहम बैठक 3 सितंबर को, बनेगी आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा

रायपुर। कांग्रेस ने 3 सितंबर को बड़ी बैठक बुलाई है। इसमें जिले और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक की शुरुआत राजीव भवन में जिला अध्यक्षों की बैठक से होगी, जिसमें “वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान पर चर्चा की जाएगी।

इसके बाद दोपहर में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक रखी गई है। इसमें ब्लॉक और जिलों में नई नियुक्तियों पर विचार किया जाएगा।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि इन बैठकों में कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button