CIMS Mismanagement: सिम्स अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर, मरीजों की सेहत से खिलवाड़, वार्डों से लेकर बेड तक कॉकरोचों की भरमार

बदहाली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; इलाज कराने आए मरीज और परिजन गंदगी से बेहाल

छत्तीसगढ़ के न्यायधानी और बिलासपुर संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सिम्स (CIMS Mismanagement) से बदहाली और भारी अव्यवस्था की एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है, जहाँ इलाज के नाम पर मरीजों के स्वास्थ्य के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है।

इलाज कराने आए मरीज और परिजन गंदगी से बेहाल (CIMS Mismanagement)

अस्पताल के वार्डों में इस कदर गंदगी है कि मरीजों के बेड से लेकर पूरे वार्ड में हर तरफ कॉकरोचों की भरमार साफ देखी जा सकती है, जिससे यहाँ भर्ती मरीज और उनके परिजन बेहद परेशान और आक्रोशित हैं। अस्पताल प्रबंधन की इस घोर लापरवाही से तंग आकर एक मरीज के परिजन ने वार्ड के भीतर रेंगते कॉकरोचों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिसने अस्पताल में साफ-सफाई के दावों की पोल खोलकर रख दी है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button