रायपुर में भाजपा की बड़ी बैठक: संगठन की मजबूती और रणनीति पर मंथन

रायपुर। राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा की बड़ी बैठक चल रही है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और मजबूत करना और आगे की रणनीति तय करना है।

बैठक में प्रदेश भाजपा के नए पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया जा रहा है। संगठनात्मक कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, लता उसेंडी, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

इस दौरान राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन पदाधिकारियों को संगठन की दिशा, कामकाज और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

बैठक में प्रदेश नेतृत्व के वरिष्ठ नेता, 476 मंडल और 36 संगठन जिलों के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के संयोजक शामिल हुए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button