Bird Flu Confirmed: बिलासपुर के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि, प्रशासन ने घोषित किया ‘इन्फेक्टेड जोन…

भारी अलर्ट: पक्षियों को मारने (कलिंग) के आदेश और 10 किमी दायरे में चिकन-अंडा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध....

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में (Bird Flu Confirmed) एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) यानी बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद पशु चिकित्सा विभाग और जिला प्रशासन ने ‘एक्शन प्लान 2021’ के तहत आपातकालीन कार्यवाही शुरू कर दी है। भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान (NIHSAD) की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद, प्रभावित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे को ‘इन्फेक्टेड जोन’ घोषित किया गया है, जहाँ मौजूद सभी पक्षियों को साइंटिफिक तरीके से मारने (कलिंग) और उनके सुरक्षित निपटान के निर्देश दिए गए हैं।

चिकन-अंडा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध…. (Bird Flu Confirmed)

संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 1 से 10 किलोमीटर के दायरे को ‘सर्विलेन्स जोन’ बनाया गया है, जिसके भीतर मुर्गा-मुर्गी, अंडे और पोल्ट्री आहार की दुकानों व उनके परिवहन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला कलेक्टर को 24 घंटे कंट्रोल रूम स्थापित करने और रैपिड रिस्पांस टीम (RRT) के माध्यम से निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। राहत की बात यह है कि प्रभावित पशुपालकों और किसानों को उनके नुकसान के बदले भारत सरकार की निर्धारित दरों पर मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही, बचाव दल के सदस्यों को संक्रमण से बचाने के लिए पीपीई किट और एंटी-वायरल दवाएं (Oseltamivir) उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए गए हैं ताकि इस वायरस को इंसानों में फैलने से रोका जा सके….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button