Re-admitted to Jail: जेल से छूटते ही निकाली बाइक रैली, हथियार के साथ फिर सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी….

15 महीने बाद रिहा हुआ युवक चापड़ के साथ पकड़ाया, साथी समेत दोबारा जेल दाखिल.

​सेंट्रल जेल से 15 महीने बाद हत्या के प्रयास के मामले में रिहा होकर बाहर आए हर्ष उपाध्याय का (Re-admitted to Jail) उत्साह उस समय भारी पड़ गया जब उसके स्वागत में निकाली गई बाइक रैली पुलिसिया कार्रवाई की भेंट चढ़ गई। सरकंडा के चिंगराजपारा सूर्या चौक निवासी हर्ष को लेने जेल के बाहर उसके परिजनों और मित्रों की भारी भीड़ उमड़ी थी, जहाँ से उसे कार में बैठाकर समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन के रूप में एक विशाल बाइक रैली निकाली।

थियार के साथ फिर सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी (Re-admitted to Jail)

मोहल्ले में भ्रमण के दौरान इस हुड़दंग की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और जब तलाशी ली गई, तो हर्ष उपाध्याय के पास से एक धारदार लोहे का चापड़ बरामद हुआ, वहीं उसके साथी अजय साहू के पास से भी एक अन्य घातक हथियार मिला। रिहाई के महज कुछ ही घंटों के भीतर जश्न का माहौल मातम में बदल गया और पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें पुनः एक साल के लिए जेल भेज दिया गया

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button