Big action by the corporation: बिलासपुर नगर निगम का बड़ा एक्शन,किराया बकाया होने पर महिला समृद्धि योजना परिसर सील.
गणेश चौक पर चला निगम का बुलडोजर

बिलासपुर नगर निगम ने शहर में व्यवस्था और राजस्व वसूली को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए (Big action by the corporation) निगमायुक्त के निर्देश पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। निगम की अतिक्रमण और राजस्व टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गणेश चौक स्थित ‘महिला समृद्धि योजना’ परिसर को पूरी तरह सील कर दिया है। यह कदम परिसर के संचालकों द्वारा लंबे समय से किराया बकाया रखने और बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद भुगतान न करने के कारण उठाया गया है।
सड़क किनारे से अवैध कब्जे हटाकर यातायात कराया सुचारु, (Big action by the corporation)
निगम अमले ने पुलिस बल की मौजूदगी में इस परिसर पर तालाबंदी की, जिससे अन्य बकायेदारों के बीच भी हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही, शहर की सड़कों पर सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए निगम ने गणेश चौक और आसपास के क्षेत्रों में सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण पर भी प्रहार किया। इस दौरान सड़क बाधा बन रही अस्थायी दुकानों, गुमटियों और बेतरतीब ढंग से खड़े ठेलों को हटाया गया……





