Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Alliance Air’s Major Decision: ​बिलासपुर एयरपोर्ट नए समर शेड्यूल से दिल्ली-कोलकाता को राहत, पर इन शहरों की उड़ानें ठप

दिल्ली के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, प्रयागराज और जबलपुर के मार्ग बंद..

बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट (चकरभाठा) से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए (Alliance Air’s Major Decision) अलायंस एयर का नया समर शेड्यूल मिली-जुली खबर लेकर आया है। एयरलाइंस कंपनी ने महज 15 दिनों के भीतर अपने पुराने शेड्यूल को बदलते हुए दिल्ली के लिए बहुप्रतीक्षित डायरेक्ट फ्लाइट की सुविधा शुरू कर दी है, जो अब सप्ताह में चार दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार) सुबह 10:50 बजे उपलब्ध होगी। साथ ही, कोलकाता के लिए भी गुरुवार और शनिवार को सुबह 8:20 बजे की उड़ानें जारी रखी गई हैं।

दिल्ली के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, प्रयागराज और जबलपुर के मार्ग बंद.. (Alliance Air’s Major Decision)

हालांकि, इस नए बदलाव ने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बड़ा झटका दिया है, क्योंकि जबलपुर, प्रयागराज, अंबिकापुर और जगदलपुर के लिए संचालित होने वाली उड़ानों पर फिलहाल पूरी तरह ब्रेक लगा दिया गया है। पूर्व में जारी कनेक्टिंग फ्लाइट्स के बंद होने से इन शहरों के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इसके अतिरिक्त, मांग बढ़ने के कारण किराए में भी भारी उछाल देखा जा रहा है; जहाँ दिल्ली का किराया ₹10,000 से ₹15,000 के बीच पहुँच गया है, वहीं कोलकाता का सफर ₹3,800 से ₹4,400 के आसपास पड़ रहा है। हालांकि विभाग के अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि आगामी दिनों में शेड्यूल में फिर से सुधार हो सकता है जिससे बंद हुए रूट पुनः बहाल हो सकेंगे…….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई