Acid Sales: परसदा क्षेत्र में खुलेआम एसिड बिक्री का खुलासा, पुलिस ने मारी दबिश
Acid Sales: सुप्रीम कोर्ट गाइडलाइन उल्लंघन पर सख्ती, आकाश ट्रेडिंग से दस्तावेज जप्त......

बिलासपुर के परसदा क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां हाईकोर्ट रोड पर एसिड की अवैध और असुरक्षित बिक्री की शिकायत के बाद चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई की। (Acid Sales) पुलिस टीम ने मौके से स्टॉक रजिस्टर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जप्त किए हैं, जबकि एसएसपी रजनेश सिंह ने पूरे जिले में ऐसे कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं…..
सुप्रीम कोर्ट गाइडलाइन उल्लंघन पर सख्ती, आकाश ट्रेडिंग से दस्तावेज जप्त
हाईकोर्ट रोड स्थित परसदा इलाके में खुलेआम एसिड बेचे जाने की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस ने मौके पर दबिश दी। (Acid Sales) जांच के दौरान पाया गया कि दुकान आकाश ट्रेडिंग के नाम से चल रहा यह कारोबार बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था, बिना पहचान-पंजीकरण और बिना कानूनी अनुमति के एसिड की बिक्री कर रहा था। आपको बता दे की एसिड एक अत्यंत संक्षारक रसायन होता है, जो त्वचा, आंखों और शरीर के किसी भी हिस्से पर गिरते ही गंभीर जलन, स्थायी घाव और कई मामलों में जानलेवा नुकसान तक पहुंचा सकता है, इसलिए इसकी बिक्री और खरीद दोनों पर सख्त नियम लागू हैं..
पुलिस लगातार इस तरह के कारोबारियों पर नजर बनाए हुए है..
पुलिस ने मौके से स्टॉक रजिस्टर और अन्य दस्तावेज जब्त कर पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। (Acid Sales) एसएसपी रजनेश सिंह के अनुसार, जिलेभर में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन अनिवार्य है और खतरनाक रसायनों को बिना रिकॉर्ड और सुरक्षा मानकों के बेचने वालों पर तत्काल और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही जनता की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती है, इसलिए पुलिस लगातार इस तरह के कारोबारियों पर नजर बनाए हुए है..





