Crackdown On Stunt Performers: सड़क पर रील और स्टंटबाजी करने वाले पहुँचे सलाखों के पीछे
Instagram पर वायरल हुआ था जानलेवा स्टंट का वीडियो

बिलासपुर के गांधी चौक रोड पर सरेराह खतरनाक स्टंटबाजी कर (Crackdown On Stunt Performers) लोगों की जान जोखिम में डालने वाले युवकों पर सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ युवक चलती कार की खिड़कियों पर लटककर जानलेवा स्टंट करते नजर आए थे, जिसे रील बनाने के लिए इंस्टाग्राम पर साझा किया गया था।
पुलिस ने कार ज़ब्त कर शुरू की लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया, (Crackdown On Stunt Performers )
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और स्टंट करने वाले युवकों सहित लापरवाही से वाहन चला रहे चालक को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस ने न केवल घटना में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की आई-20 कार को ज़ब्त किया है, बल्कि मुख्य आरोपी के ड्राइविंग लाइसेंस को हमेशा के लिए रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके साथ ही सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त प्रतिबंधात्मक कदम उठाए गए हैं ताकि शहर की सड़कों पर रील के नाम पर अराजकता फैलाने वालों को कड़ा सबक मिल सके…..





