Awareness Rally: बिलासपुर में अनोखी नशा मुक्ति रैली,गुलाब देकर दिया नशा छोड़ने का संदेश
नशा नहीं,जीवन चुनो-बिलासपुर में दिखी जनजागरूकता की ताकत...

बिलासपुर मे नशा मुक्ति को लेकर जनजागरूकता की एक मजबूत पहल देखने को मिली। (Awareness Rally) मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल बिलासपुर के तत्वावधान में “जागरूकता कल, सुरक्षित भविष्य” के नारे के साथ नशा मुक्ति जनजागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली तोरवा चौक से गांधी चौक तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा, बच्चे और महिलाएं शामिल हुईं। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में संदेश लिखी तख्तियां लेकर नशा मुक्त देश, नशा मुक्त प्रदेश और नशा मुक्त शहर की कामना की।
‘जागरूकता कल, सुरक्षित भविष्य’का नारा, बिलासपुर में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश…
खास बात यह रही कि रैली में शामिल लोगों ने राह चलते नागरिकों को गुलाब का फूल देकर नशे से दूर रहने का संदेश दिया। यह पहल लोगों के दिलों को छूती नजर आई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नशा मुक्ति किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि समाज मिलकर प्रयास करे, तो निश्चित ही स्वस्थ और खुशहाल समाज का निर्माण संभव है। युवाओं से विशेष रूप से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं।
नशा मुक्ति जागरुकता रैली, (Awareness Rally)
रैली के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया और यह संदेश दिया कि जागरूकता ही नशे के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है। इस जनजागरूकता अभियान ने शहरवासियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सोचने पर मजबूर किया और एक सकारात्मक संदेश दिया गया





