Land Fraud: बिलासपुर में जमीन के नाम पर बिल्डर से 64 लाख की ठगी

बिलासपुर में जमीन के नाम पर बिल्डर से 64 लाख की ठगी

बिलासपुर में जमीन बेचने के नाम पर एक बिल्डर से 64 लाख रुपए की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। (Land Fraud) सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में एक कांग्रेस नेता समेत तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने पीड़ित को प्राइम लोकेशन पर जमीन दिखाने के नाम पर जाल में फंसाया और बड़ी रकम ऐंठने के बाद रजिस्ट्री करने से मुकर गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है……

सौदा 3 करोड़ रुपए में तय हुआ

पूरा मामला साल 2023 का बताया जा रहा है। गोंड़पारा निवासी और पीएम कंस्ट्रक्शन के पार्टनर पंकज भोजवानी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी मुलाकात कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले के जरिए नागेंद्र राय से हुई थी। इन दोनों ने मिलकर पीड़ित को श्रीकांत वर्मा मार्ग के पास एक जमीन दिखाई और फिर जमीन मालिक ज्ञान सिंह और उसकी पत्नी से मिलवाया। जूना बिलासपुर स्थित इस जमीन का सौदा 3 करोड़ रुपए में तय हुआ था। पीड़ित पंकज भोजवानी ने भरोसे में आकर अलग-अलग किस्तों में अब तक कुल 64 लाख रुपए आरोपियों को थमा दिए………

अन्य व्यक्ति से भी 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी, (Land Fraud)

पैसे लेने के बाद जब रजिस्ट्री का समय आया, तो आरोपियों ने सीमांकन और अन्य तकनीकी बहाने बनाकर टालमटोल शुरू कर दी। इसी बीच पीड़ित को जानकारी मिली कि आरोपियों ने उसी जमीन के नाम पर किसी अन्य व्यक्ति से भी 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। ठगी का अहसास होने पर जब बिल्डर ने अपने पैसे वापस मांगे या रजिस्ट्री का दबाव बनाया, तो उन्हें लगातार गुमराह किया गया। अंततः सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी ज्ञान सिंह, टाकेश्वर पाटले और नागेंद्र राय के खिलाफ धारा 420 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है…

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button