भांचादान की जमीन पर अवैध कब्जा; जनदर्शन में आदिवासी किसान ने लगाई न्याय की गुहार

बिलासपुर के कलेक्टोरेट में मंगलवार को हुए साप्ताहिक जनदर्शन में सैकड़ों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने लोगों की शिकायतें सुनीं और अफसरों को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए।

जनदर्शन में इस बार कृषि, आवास, जमीन और दस्तावेजों से जुड़े मामले सबसे ज्यादा सामने आए। एग्रीस्टेक पंजीयन, गिरदावरी, आवास की किश्त, आरसी बुक और धान बिक्री से जुड़ी समस्याओं को लेकर कई ग्रामीणों ने आवेदन दिया।

इसी दौरान कोनी के आदिवासी किसान पुरूषोत्तम गोंड़ ने सबसे गंभीर शिकायत रखी। उन्होंने बताया कि भांचादान के तहत ग्राम गतौरा में उन्हें मिली जमीन पर पिछले 15 साल से अवैध कब्जा है। उन्होंने जमीन वापस दिलाने की मांग की। इस पर अधिकारियों ने एसडीएम को तुरंत जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा अन्य लोगों ने भी अपनी समस्याएं बताईं-

  • रामायण श्रीवास, गुटेना- पीएम आवास योजना की तीसरी किश्त नहीं मिली।
  • मोहनलाल साहू, गनियारी- गिरदावरी में धान फसल दर्ज न होने से धान बेचने में दिक्कत।
  • लाल बहादुर राय, मस्तुरी-डेढ़ साल बाद भी ट्रैक्टर की आरसी बुक नहीं मिली।
  • प्रीति गांगवने, तालापारा – अटल आवास की मांग।
  • मनोज कुमार कौशिक, बिल्हा – धान बेचने के लिए तीसरे टोकन की मांग।

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी मामलों को संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है और नियमों के अनुसार जल्द समाधान किया जाएगा।

जनदर्शन में लोगों की उम्मीदें एक बार फिर जागी हैं कि प्रशासन उनकी समस्याओं का हल जल्द करेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई