Another Fire In Bilaspur: तीन दिनों के भीतरी तीसरी बड़ी आगजनी….
मनोचिकित्सा क्लीनिक में लगी भीषण आग....

बिलासपुर में तीन दिनों के भीतर तीसरी बड़ी आगजनी की घटना सामने आने से शहर में हड़कंप मच गया है। (Another Fire In Bilaspur) ताजा मामला सीएमडी चौक स्थित जैन प्लाजा का है, जहां ग्राउंड फ्लोर पर संचालित डॉ. सतीश श्रीवास्तव के मनोचिकित्सा क्लीनिक सह चिकित्सा केंद्र में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका, दमकल मौके पर …..
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। (Another Fire In Bilaspur) घटना के चलते इलाके में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, वहीं क्लीनिक में रखे मेडिकल उपकरण और दस्तावेजों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल दमकल की टीमें आग बुझाने में लगी हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है……





