आरोपी गिरफ्तार: हिर्री में कोयला गुणवत्ता मामले में तीन माह से फरार आरोपी गिरफ्तार
कोयले की गुणवत्ता में अंतर का मामला, तीन माह से फरार आरोपी गिरफ्तार.

बिलासपुर के हिर्री थाना क्षेत्र में कोयले की गुणवत्ता में अंतर के मामले में (आरोपी गिरफ्तार) तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। डिघोरा स्थित ब्रज आयरन एंड स्टील लिमिटेड कंपनी में भेजे गए कोयले की लैब जांच में उसकी गुणवत्ता निर्धारित मानक से कम पाई गई थी। मामले में वाहन चालक बृजेश जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है…
डिघोरा स्टील प्लांट में जांच के दौरान सामने आया था गुणवत्ता का अंतर (आरोपी गिरफ्तार)
मामला 18 मई 2026 का है। एसईसीएल रामपुर की कोयला खदान से दो ट्रेलरों में जी-6 ग्रेड का 5500 से 5800 जीसीवी गुणवत्ता वाला कोयला लोड कर डिघोरा स्थित ब्रज आयरन एंड स्टील लिमिटेड कंपनी भेजा गया था। कंपनी में कोयला पहुंचने के बाद केमिस्ट ने दोनों ट्रेलरों में मौजूद कोयले का लैब परीक्षण किया। जांच में एक ट्रेलर के कोयले की गुणवत्ता 4203 जीसीवी और दूसरे में 4220 जीसीवी पाई गई, जबकि भेजे गए कोयले की गुणवत्ता 5500 से 5800 जीसीवी बताई गई थी। इसके बाद मामले में जांच शुरू की गई और वाहन चालक बृजेश जायसवाल की तलाश की जा रही थी…
करीब तीन माह से फरार चल रहे बृजेश जायसवाल को 16 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे हिर्री क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले का रहने वाला है और वर्तमान में हिर्री क्षेत्र में रह रहा था। ASP ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया की आरोपी की तलाश की जा रही थी, जिसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है……





