Hockey League Starts: विधानसभा अध्यक्ष ने की हॉकी लीग की शुरुआत….

Hockey League Starts: राष्ट्रीय स्तर की 12 टीमों का दमदार मुकाबला शुरू...

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह ने चीखली स्कूल मैदान में आयोजित 5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी की छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का शुभारंभ किया। (Hockey League Starts) यह अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट 21 से 28 दिसंबर तक आयोजित होगा, जिसमें देशभर की 12 नामी टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजनकर्ता और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मृणाल चौबे ने बताया कि प्रतियोगिता लीग कम और नॉकआउट पद्धति पर आधारित है, जिसमें विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता को 21 हजार की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का भव्य आगाज़….. 

टूर्नामेंट की 50 प्रतिशत टीमें छत्तीसगढ़ से और शेष अन्य राज्यों से शामिल की गई हैं, जिससे प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के सितारों के साथ खेलने का शानदार अवसर मिलेगा। (Hockey League Starts ) उद्घाटन समारोह में डॉ. रमन सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चे भविष्य में जिले, प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित करेंगे। उन्होंने जल्द ही चीखली क्षेत्र में नए हॉकी मैदान की घोषणा भी की।

बिहार और कबीरधाम टीमों ने जीता मुकाबला..(Hockey League Starts)

इस प्रतियोगिता में खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगाँव, अमरावती महाराष्ट्र, पटना बिहार, भोपाल मध्यप्रदेश, राउरकेला सेल हॉकी अकादमी, तमिलनाडु एकादश, गाज़ीपुर यूपी, बिलासपुर एक्सीलेंस सेंटर, कवर्धा, दुर्ग और झारखंड एकादश सहित कई टीमें दमखम दिखा रही हैं। टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए मुकाबले में बिहार और कबीरधाम टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई