Negligence of teachers : स्कूल में मौत से खेल,बच्चों का खतरनाक स्टंट कैमरे में कैद…

Negligence of teachers ; तिफरा के आत्मानंद स्कूल में बच्चों की जान खतरे में-शिक्षक नदारद..

तिफरा स्थित शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में बच्चों की जान जोखिम में डालने वाला खतरनाक खेल सामने आया है।(Negligence of teachers) ग्रैंड न्यूज़ की टीम जब स्कूल पहुंची तो नज़ारा हैरान करने वाला था। छोटे-छोटे बच्चे स्कूल बस पर चढ़कर झूला झूलने जैसा खतरनाक स्टंट कर रहे थे। यह खेल इतना जोखिम भरा था कि जरा-सी चूक बच्चों की जान पर भारी पड़ सकती थी।
बच्चे बास की रॉड पकड़कर लटक रहे थे, ऐसे में गले में फंदा फँसने जैसी स्थिति भी बन सकती थी। लेकिन सबसे हैरानी की बात मौके पर कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। बच्चों की इस जानलेवा हरकत पर निगरानी की पूरी तरह कमी नज़र आई। अगर उसी समय किसी बच्चे का हाथ फिसल जाता या संतुलन बिगड़ जाता, तो एक बड़ी दुर्घटना तय थी।

स्कूल बस बना झूला, बच्चे लटके जान जोखिम में,लापरवाह शिक्षक बेनक़ाब….

स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की यह लापरवाही बेहद गंभीर सवाल खड़े करती है। आखिर इतने छोटे बच्चों को बिना निगरानी के बस के आसपास कैसे छोड़ दिया गया? बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? स्कूल परिसर में इस तरह का खतरा किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे हादसे पल भर में जान ले सकते हैं, इसलिए शिक्षकों को हर समय सावधानी बरतनी चाहिए। बच्चों की हर गतिविधि पर कड़ी नज़र रखना जरूरी है, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।ग्रैंड न्यूज़ की टीम ने मौके की पूरी स्थिति कैमरे में कैद की है और अब अभिभावक भी स्कूल प्रबंधन से कड़े सवाल पूछ रहे हैं।स्पष्ट है।अगर ऐसी लापरवाही जारी रही, तो कोई भी बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है। विद्यालय प्रशासन को तुरंत सख्त कदम उठाने की ज़रूरत है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई