BJP PC: भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर BJP का बड़ा अभियान,20 नवंबर को अंबिकापुर में होगा भव्य समापन
BJP PC: समापन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू होगी मुख्य अतिथि...

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रवेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने आज प्रेस वार्ता कर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर चल रहे विशेष अभियान की जानकारी दी। (BJP PC) उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष में भाजपा पूरे प्रदेश में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है, ताकि जनजातीय नायक के त्याग, बलिदान और गौरव गाथा को हर घर तक पहुंचाया जा सके।
देवलाल ठाकुर का बयान- आदिवासी सम्मान ही BJP की प्राथमिकता….
देवलाल ठाकुर ने बताया कि 15 नवंबर को बिलासपुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर विशाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें आदिवासी समाज की परंपराओं, कला और संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। (BJP PC) उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा यह अभियान पूरे प्रदेश में लगातार चलाया जा रहा है और इसका भव्य समापन 20 नवंबर को अंबिकापुर में होगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। पत्रकारों से चर्चा में देवलाल ठाकुर ने केंद्र की मोदी सरकार को आदिवासी हितों की सच्ची हितैषी बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार की हर योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज तक तेजी से पहुंच रहा है।
देवलाल ठाकुर का बड़ा बयान-आदिवासी समाज कभी गुलाम नहीं हुआ….
चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य, आजीविका या वनाधिकार हर क्षेत्र में आदिवासी समाज को मजबूत करने का काम लगातार किया जा रहा है।धर्मांतरण के मुद्दे पर प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि आदिवासी समाज ने कभी गुलामी स्वीकार नहीं की और न ही अंग्रेज उन्हें अपने अधीन कर पाए। आदिवासी समुदाय अपनी संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा सजग और तत्पर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी आदिवासी समाज की भावना, उनकी सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक स्वतंत्रता का पूरा सम्मान करती है और इसे सुरक्षा देने के लिए अग्रसर है।
भाजपा का यह अभियान न केवल भगवान बिरसा मुंडा के प्रति सम्मान का प्रतीक है, बल्कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज को नई पहचान और नए गौरव से जोड़ने का एक बड़ा प्रयास भी माना जा रहा है। (BJP PC) 20 नवंबर को अंबिकापुर में होने वाला कार्यक्रम इस पूरे अभियान का सबसे बड़ा आकर्षण बनने जा रहा है।





