Ashutosh Chaitanya Arrested: सतनामी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कथावाचक आशुतोष चैतन्य गिरफ्तार

Ashutosh Chaitanya Arrested: विवादित बयान पर कार्रवाई

तखतपुर थाना क्षेत्र में सतनामी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कथावाचक आशुतोष चैतन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। (Ashutosh Chaitanya Arrested) कार्यक्रम के दौरान उन्होंने समाज को मूर्ख और गाय काटने वाला बताते हुए विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

तखतपुर पुलिस ने कथावाचक को किया गिरफ्तार

विरोध बढ़ने पर आशुतोष चैतन्य ने वीडियो जारी कर अपनी टिप्पणी पर माफी भी मांगी, लेकिन सतनामी समाज ने इसे अस्वीकार करते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई।(Ashutosh Chaitanya Arrested) शिकायत के आधार पर मामले में अपराध दर्ज किया गया और तखतपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कथावाचक को हिरासत में ले लिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button