CM Statement: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, बिहार की जनता ने विकास, सुशासन, एनडीए और पीएम पर विश्वास किया

CM Statement: बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई दी

शनिवार को जगदलपुर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए सभी को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की बधाई दी। (CM Statement) मुख्यमंत्री ने बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत की बधाई देते हुए कहा कि बिहार के नागरिकों ने विकास,सुशासन,एनडीए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरपूर विश्वास किया है।

बिहार की जनता ने विकास, सुशासन, एनडीए और पीएम पर विश्वास किया

जो रिजल्ट सामने आए हैं उसने विपक्ष की हवा खोल दी है। (CM Statement) पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में उन्होंने मोर्चा संभाला था मगर उसका हश्र बहुत खराब निकला। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज से ही प्रदेश में धान खरीदी की शुरुआत होने जा रही है। सिस्टम के तहत सभी किसानों का धान खरीदा जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button