Controversial Statement: विनोद पांडा के विवादित बयान से भड़का छत्तीसगढ़
Controversial Statement: “फोकट का चावल खाने वाले” टिप्पणी पर बढ़ी नाराजगी , कानूनी कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले विनोद पांडा के बयान से पूरे प्रदेश में आक्रोश फैल गया है। (Controversial Statement) बताया जा रहा है कि विनोद पांडा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में छत्तीसगढ़ियों को “फोकट का चावल खाने वाला, खेती-बाड़ी करने वाला और दारू पीने वाला” कहकर अपमानित किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि “छत्तीसगढ़ पहले मध्यप्रदेश का हिस्सा था और यहां की सरकार भी हमारी है।”
कानूनी कार्रवाई की मांग, (Controversial Statement)
इस बयान के बाद पूरे प्रदेश में विरोध तेज हो गया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं और नागरिकों ने इसे छत्तीसगढ़ की संस्कृति और स्वाभिमान पर सीधा हमला बताया है। लोगों का कहना है कि ऐसे बयान प्रदेश की एकता और सौहार्द को कमजोर करते हैं और इस पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है। समाज के लोगों ने एकजुट होकर विनोद पांडा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है और बताया है कि इस मामले की शिकायत संबंधित थाने में दर्ज कराई जाएगी ताकि उनके खिलाफ आईटी एक्ट और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोपों में कार्रवाई हो सके।
विनोद पांडा के विवादित बयान से भड़का छत्तीसगढ़
वहीं, छत्तीसगढ़ी समाज ने सिंधी समाज से भी अपील की है कि वे इस व्यक्ति के खिलाफ सामाजिक और नैतिक कदम उठाएं, ताकि प्रदेश में एकता, सम्मान और भाईचारे का संदेश बना रहे। वायरल वीडियो को सबूत के रूप में सुरक्षित रखा गया है, जिसे जरूरत पड़ने पर पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। छत्तीसगढ़ी समाज का कहना है कि यह केवल एक व्यक्ति या समुदाय का मामला नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की अस्मिता का प्रश्न है, और इस तरह के अपमानजनक बयान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे..





