बिलासपुर में मंत्री तोखन साहू ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

बिलासपुर। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर के सांसद तोखन साहू ने आज अपने संसदीय कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और जनहित से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे।

मंत्री साहू ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल और पारदर्शी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा है कि प्रशासन जनता के द्वार तक पहुंचे और हर नागरिक की समस्या का समाधान तेजी और संवेदनशीलता के साथ हो।

मंत्री साहू ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन तभी सफल माना जाएगा जब उसकी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

जनदर्शन के बाद मंत्री तोखन साहू मुंगेली जिले के पथरिया वार्ड क्रमांक 08 पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा प्रेम, सद्भाव और भक्ति का प्रतीक है, जो समाज में सत्य और शांति का संदेश देती है।

इसके बाद मंत्री साहू ने लोरमी में मानस मंच पर चिन्मयानंद बापू द्वारा आयोजित राम कथा में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि राम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मर्यादा, सेवा और धर्म का प्रेरक संदेश देने वाला प्रसंग है।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जनपद अध्यक्ष चित्रलेखा मनीष जांगड़े, राजेंद्र साहू, रघु वैष्णव सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई