General Procedure: बिलासपुर हादसे के बाद दहशत फिर लौटी, एक ट्रैक पर दिखीं तीन ट्रेनें

General Procedure: एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ी और एक यात्री ट्रेन, यात्रियों में मचा हड़कंप....

बिलासपुर रेल हादसे के बाद अब यात्रियों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। (General Procedure)इसी बीच आज फिर एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने लोगों की धड़कनें बढ़ा दीं। कोटमीसोनार और जयरामनगर स्टेशन के बीच एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनें नज़र आईं दो मालगाड़ियां और एक यात्री ट्रेन।बताया जा रहा है कि यात्री ट्रेन के आगे और पीछे दोनों ओर मालगाड़ियां खड़ी थीं।

रेलवे ने कहा- तीन ट्रेनें एक ट्रैक पर होना General Procedure

इस नजारे को देखकर ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए। लोगों के बीच एक बार फिर हादसे जैसी आशंका पैदा हो गई।हालांकि, रेलवे प्रशासन ने तुरंत सफाई दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि यह कोई खतरे की स्थिति नहीं थी, बल्कि ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली का सामान्य संचालन है। उन्होंने समझाया कि इस प्रणाली में हर एक किलोमीटर की दूरी पर सिग्नल लगे होते हैं, और हर सिग्नल के बाद दूसरी ट्रेन को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाती है।

खतरे की बात नहीं…(General Procedure)

रेलवे के मुताबिक, मालगाड़ी और यात्री गाड़ियों के लिए अलग-अलग ट्रैक नहीं होते वे एक ही लाइन पर चलती हैं, लेकिन पूरी तरह सुरक्षित दूरी बनाकर रखी जाती है। यह प्रणाली 2023 से इस रेलखंड में लागू है और सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह विश्वसनीय है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें, क्योंकि ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित है।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई