Mera eKYC App: राशन कार्ड ई केवाइसी घर बैठें करे अपडेट

Mera eKYC App: अब नहीं लगेगी कतारे

बिलासपुर में अब राशन कार्डधारियों को ई-केवाईसी के लिए घंटों कतार में लगने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। (Mera eKYC App) क्योंकि अब ये काम घर बैठे मोबाइल से ही हो जाएगा। जी हाँ, एनआईसी द्वारा तैयार किया गया नया एप “मेरा ई-केवाईसी” अब राशन कार्डधारियों के लिए गेमचेंजर साबित होने वाला है।

खाद्य विभाग की नई पहल, डिजिटल सुविधा से पारदर्शी होगा राशन वितरण(Mera eKYC App)

मेरा ई केवाईसी एप के ज़रिए कोई भी लाभार्थी अपने मोबाइल से आधार और राशन कार्ड की जानकारी आसानी से अपडेट कर सकता है। पहले जहाँ लोगों को च्वाइस सेंटर या राशन दुकानों में लंबी लाइनें लगानी पड़ती थीं, अब वही काम कुछ मिनटों में घर बैठे पूरा किया जा सकेगा। खाद्य विभाग ने सभी उचित मूल्य दुकान संचालकों को निर्देश जारी किए हैं कि वे लोगों को इस नई डिजिटल सुविधा की जानकारी दें, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही ई-केवाईसी से वंचित न रहे। जिले के करीब 18 लाख राशन कार्डधारियों में से अब भी करीब 2 लाख कार्डधारियों की ई-केवाईसी बाकी है। ऐसे लोगों का राशन फिलहाल रोका गया है, लेकिन अब “मेरा ई-केवाईसी” एप से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। विभाग ने साफ कहा है कि जिन कार्डधारियों की ई-केवाईसी अपडेट नहीं है, उन्हें जल्द यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी, वरना उनका राशन वितरण रोका जा सकता है।

एक देश एक राशन कार्ड को मिलेगा बल(Mera eKYC App)

ई-केवाईसी अपडेट होने के बाद सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि कार्डधारी देश के किसी भी राज्य में जाकर भी अपना राशन ले सकेंगे। यानी अब “एक देश, एक राशन कार्ड” योजना का पूरा लाभ सभी को मिलेगा। तो बस,अब ई-केवाईसी करें, और अपने हक का राशन बिना किसी झंझट के घर बैठे पाएं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई