स्पेशल एजुकेटर भर्ती: 3435 में से 1060 आवेदन मान्य, 22-23 अक्टूबर को मिलेगी सुधार की सुविधा

रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने स्पेशल एजुकेटर के 100 पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच पूरी कर ली है। विभाग को कुल 3435 आवेदन मिले थे, जिनमें से 1060 आवेदन मान्य पाए गए हैं, जबकि 2375 आवेदन अमान्य घोषित किए गए हैं।
विभाग ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के आवेदन में कोई त्रुटि है या जो किसी जानकारी को लेकर आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं, वे 22 और 23 अक्टूबर 2025 को स्वयं उपस्थित होकर दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन लोक शिक्षण संचालनालय, प्रथम तल, खंड-सी, इंद्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में जमा करना होगा।
मान्य और अमान्य आवेदनों की विस्तृत सूची स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in पर जारी कर दी गई है।





