Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

नवा रायपुर के आसमान में दिखेगा ‘सूर्यकिरण’ का जलवा

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के 25 वर्षों के अवसर पर इस बार नवा रायपुर का आसमान रोमांच और उत्साह से भर जाएगा। भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध ‘सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम’ पहली बार सेंध तालाब के ऊपर भव्य एयर शो करेगी।

यह कार्यक्रम 5 नवंबर की सुबह होगा, जिसमें नौ फाइटर जेट्स आसमान में शानदार करतब दिखाएंगे। करीब 40 मिनट तक चलने वाले इस शो में फार्मेशन फ्लाइंग, समन्वित मूवमेंट और हैरतअंगेज एयरोबेटिक स्टंट्स देखे जा सकेंगे।

सरकार ने इसे ‘रजत जयंती राज्योत्सव’ का विशेष आकर्षण घोषित किया है। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि यह एयर शो छत्तीसगढ़ की 25 साल की विकास यात्रा और उपलब्धियों को समर्पित प्रतीकात्मक आयोजन होगा। सूर्यकिरण टीम अपने सटीक समन्वय और साहसिक हवाई करतबों के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

सुरक्षा और यातायात के लिए नवा रायपुर प्रशासन, विमानन विभाग और पुलिस विशेष इंतजाम कर रही है। इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को मुख्य पार्किंग बनाया गया है। सेंध तालाब किनारे व्यूइंग जोन, सुरक्षा बैरिकेड और एयरक्राफ्ट हैंगर तैयार किए जा रहे हैं।

सूर्यकिरण टीम तीन नवंबर को रायपुर पहुंचेगी। 4 नवंबर को सेंध तालाब के ऊपर रिहर्सल शो आयोजित किया जाएगा, जिसमें शहर के स्कूलों के विद्यार्थी आमंत्रित किए जाएंगे। यह अवसर बच्चों के लिए वायुसेना के जाबांज पायलटों के करतब देखने का अनूठा अनुभव प्रदान करेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई